5th IMA Women Leadership Conclave
All basketsसभी बास्केट
Start hereयहाँ से शुरू करें

9 habits for better answersबेहतर जवाब के लिए 9 आदतें

Add any of these lines to a prompt in this kit or to your own question; they work in every AI app.इनमें से कोई भी लाइन इस किट के किसी प्रॉम्प्ट में या अपने किसी भी सवाल में जोड़ें; ये हर AI ऐप में काम करती हैं।

How to use these prompts, and stay safeइस्तेमाल का तरीका और सावधानी
  1. Copy a prompt in English or Hindi.अंग्रेज़ी या हिंदी में कोई प्रॉम्प्ट कॉपी करें।
  2. Replace everything in [brackets] with your own details, and delete options that don’t apply.[ब्रैकेट] में लिखी हर चीज़ की जगह अपनी जानकारी भरें, और जो विकल्प लागू न हों उन्हें हटा दें।
  3. Paste it into any AI app and send. Then keep talking: “make it shorter”, “more formal”, “give me 3 more options”.इसे किसी भी AI ऐप में पेस्ट करके भेजें। फिर बातचीत जारी रखें: “इसे छोटा कीजिए”, “और औपचारिक बनाइए”, “3 और विकल्प दीजिए”।
  • Never share Aadhaar, PAN, bank or card numbers, OTPs, PINs, passwords or photos of ID cards with any AI app.किसी भी AI ऐप के साथ आधार, PAN, बैंक या कार्ड नंबर, OTP, PIN, पासवर्ड या पहचान पत्र की फ़ोटो कभी शेयर न करें।
  • Before pasting a document or photo, hide names, phone numbers, addresses and account numbers.कोई डॉक्यूमेंट या फ़ोटो पेस्ट करने से पहले नाम, फ़ोन नंबर, पता और अकाउंट नंबर छुपा दें।
  • AI can sound confident and still be wrong. Check anything about government schemes, tax, law, health or investments on official websites or with a qualified professional before you act.AI पूरे भरोसे के साथ भी गलत जवाब दे सकता है। सरकारी योजना, टैक्स, क़ानून, सेहत या निवेश से जुड़ी किसी भी बात पर अमल करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या किसी योग्य विशेषज्ञ से जाँच लें।
  • Lost money to an online fraud? Call the national cyber fraud helpline 1930 or report at cybercrime.gov.in. In any emergency, call 112.ऑनलाइन धोखाधड़ी में पैसे गए हैं? तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत करें। किसी भी आपात स्थिति में 112 पर कॉल करें।

S1Ask me questions firstपहले मुझसे सवाल पूछें

Before you answer, ask me up to 5 questions about my situation so that your answer fits me.

जवाब देने से पहले मेरी स्थिति के बारे में मुझसे ज़्यादा से ज़्यादा 5 सवाल पूछिए, ताकि आपका जवाब मेरे हिसाब से हो।

S2Give the AI a roleAI को एक भूमिका दें

Answer as an experienced [chartered accountant / chef / school teacher / marketing expert] who has worked in India for 20 years.

भारत में 20 साल से काम कर रहे एक अनुभवी [चार्टर्ड अकाउंटेंट / शेफ़ / स्कूल टीचर / मार्केटिंग एक्सपर्ट] की तरह जवाब दीजिए।

S3Ask for optionsविकल्प माँगें

Give me 3 options with the pros and cons of each, then tell me which one you would choose and why.

मुझे 3 विकल्प दीजिए, हर एक के फ़ायदे और नुकसान बताइए, फिर बताइए कि आप कौन-सा चुनेंगे और क्यों।

S4Ask for simple languageआसान भाषा माँगें

Explain this in simple language, as you would to someone new to the subject, with one example from everyday life.

इसे आसान भाषा में समझाइए, जैसे इस विषय में नए किसी व्यक्ति को समझाते हैं, और रोज़मर्रा की ज़िंदगी से एक उदाहरण दीजिए।

S5Improve my draftमेरा ड्राफ़्ट सुधारें

Here is my draft: [paste your text]. Make it clearer and more polished, but keep my voice and about the same length.

यह मेरा ड्राफ़्ट है: [अपना टेक्स्ट पेस्ट करें]। इसे और साफ़ और बेहतर बनाइए, लेकिन मेरा अंदाज़ और लंबाई लगभग वैसी ही रहे।

S6Use a photo instead of typingटाइप करने की जगह फ़ोटो लगाएँ

[Attach a photo of a bill, school notice, menu or handwritten list.] Read this and [summarise it / turn it into a checklist / tell me what I need to do].

[बिल, स्कूल के नोटिस, मेन्यू या हाथ से लिखी लिस्ट की फ़ोटो लगाएँ।] इसे पढ़कर [इसका सार बताइए / इसे चेकलिस्ट में बदलिए / बताइए कि मुझे क्या करना है]।

S7Ask what you're missingपूछें कि क्या छूट रहा है

Here is my plan: [describe your plan]. What am I missing? List the risks and the questions I should think about before I start.

यह मेरा प्लान है: [अपना प्लान लिखें]। मुझसे क्या छूट रहा है? शुरू करने से पहले किन जोखिमों और सवालों पर सोचना चाहिए, उनकी लिस्ट बनाइए।

S8Ask for a useful formatकाम का फ़ॉर्मेट माँगें

Give me the answer as a short checklist or table that I can save or forward on WhatsApp.

जवाब एक छोटी चेकलिस्ट या टेबल के रूप में दीजिए, जिसे मैं सेव कर सकूँ या WhatsApp पर फ़ॉरवर्ड कर सकूँ।

S9Ask it to double-checkदोबारा जाँचने को कहें

Double-check your answer. Tell me which parts you are not fully sure about, and where I can verify them.

अपना जवाब दोबारा जाँचिए। बताइए कि किन बातों पर आपको पूरा भरोसा नहीं है, और मैं उन्हें कहाँ से पक्का कर सकती हूँ।

More basketsऔर बास्केट