5th IMA Women Leadership Conclave
All basketsसभी बास्केट
Basket 7बास्केट 7

Everyday lifeरोज़मर्रा की ज़िंदगी (सबके लिए)

These prompts help with health, safety, paperwork and learning; for health and legal matters, use the answers to prepare, then decide with a professional.ये प्रॉम्प्ट सेहत, सुरक्षा, कागज़ात और सीखने में मदद करते हैं; सेहत और क़ानूनी मामलों में इनके जवाब से तैयारी करें, फ़ैसला किसी विशेषज्ञ के साथ लें।

New to AI? Start with the 9 habits that make any prompt work better.AI में नई हैं? उन 9 आदतों से शुरू करें जो हर प्रॉम्प्ट को बेहतर बनाती हैं।

How to use these prompts, and stay safeइस्तेमाल का तरीका और सावधानी
  1. Copy a prompt in English or Hindi.अंग्रेज़ी या हिंदी में कोई प्रॉम्प्ट कॉपी करें।
  2. Replace everything in [brackets] with your own details, and delete options that don’t apply.[ब्रैकेट] में लिखी हर चीज़ की जगह अपनी जानकारी भरें, और जो विकल्प लागू न हों उन्हें हटा दें।
  3. Paste it into any AI app and send. Then keep talking: “make it shorter”, “more formal”, “give me 3 more options”.इसे किसी भी AI ऐप में पेस्ट करके भेजें। फिर बातचीत जारी रखें: “इसे छोटा कीजिए”, “और औपचारिक बनाइए”, “3 और विकल्प दीजिए”।
  • Never share Aadhaar, PAN, bank or card numbers, OTPs, PINs, passwords or photos of ID cards with any AI app.किसी भी AI ऐप के साथ आधार, PAN, बैंक या कार्ड नंबर, OTP, PIN, पासवर्ड या पहचान पत्र की फ़ोटो कभी शेयर न करें।
  • Before pasting a document or photo, hide names, phone numbers, addresses and account numbers.कोई डॉक्यूमेंट या फ़ोटो पेस्ट करने से पहले नाम, फ़ोन नंबर, पता और अकाउंट नंबर छुपा दें।
  • AI can sound confident and still be wrong. Check anything about government schemes, tax, law, health or investments on official websites or with a qualified professional before you act.AI पूरे भरोसे के साथ भी गलत जवाब दे सकता है। सरकारी योजना, टैक्स, क़ानून, सेहत या निवेश से जुड़ी किसी भी बात पर अमल करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या किसी योग्य विशेषज्ञ से जाँच लें।
  • Lost money to an online fraud? Call the national cyber fraud helpline 1930 or report at cybercrime.gov.in. In any emergency, call 112.ऑनलाइन धोखाधड़ी में पैसे गए हैं? तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत करें। किसी भी आपात स्थिति में 112 पर कॉल करें।

Healthसेहत

7.1Understanding a medical reportमेडिकल रिपोर्ट समझना

[Attach a photo of the report or paste the values, with the name and ID numbers hidden.] This is a [type of test, e.g. blood test / thyroid profile] report for a [age]-year-old [woman / man]. Explain in simple words what each value means and which ones are outside the normal range, and list questions I should ask my doctor. Don't diagnose; I will discuss it with my doctor.

[रिपोर्ट की फ़ोटो लगाएँ या वैल्यू पेस्ट करें, नाम और ID नंबर छुपाकर।] यह [उम्र] साल [की महिला / के पुरुष] की [जाँच का प्रकार, जैसे ब्लड टेस्ट / थायरॉइड प्रोफ़ाइल] रिपोर्ट है। आसान शब्दों में समझाइए कि हर वैल्यू का क्या मतलब है और कौन-सी वैल्यू सामान्य सीमा से बाहर हैं, और डॉक्टर से पूछने के लिए सवालों की लिस्ट बनाइए। कोई बीमारी तय मत कीजिए; मैं डॉक्टर से बात करूँगी। जवाब आसान हिंदी में दीजिए।

7.2Preparing for a doctor's visitडॉक्टर के पास जाने की तैयारी

I'm seeing a [type of doctor, e.g. gynaecologist / general physician] about [symptoms, how long I've had them, what makes them better or worse]. Help me prepare: organise my symptoms clearly, list the questions I should ask, and tell me what to carry (medicines, past reports). Don't diagnose.

मैं [लक्षण, कब से हैं, किस चीज़ से बेहतर या बदतर होते हैं] के लिए [डॉक्टर का प्रकार, जैसे स्त्री रोग विशेषज्ञ / जनरल फ़िज़िशियन] के पास जा रही हूँ। तैयारी में मदद कीजिए: मेरे लक्षणों को साफ़ तरीके से लिखिए, डॉक्टर से पूछने के सवालों की लिस्ट बनाइए, और बताइए कि साथ में क्या ले जाऊँ (दवाइयाँ, पुरानी रिपोर्ट)। कोई बीमारी तय मत कीजिए। जवाब आसान हिंदी में दीजिए।

7.3Understanding a women's health topicमहिलाओं की सेहत से जुड़ा विषय समझना

Explain [topic, e.g. PCOS / menopause / anaemia / thyroid problems / breast self-examination] in simple words: common signs, what usually helps, common myths versus facts, and when I should see a doctor. Keep it practical and reassuring, and say clearly where a doctor's advice is needed.

[विषय, जैसे PCOS / मेनोपॉज़ / खून की कमी (एनीमिया) / थायरॉइड की समस्या / ब्रेस्ट की खुद जाँच] को आसान शब्दों में समझाइए: आम लक्षण, आमतौर पर किससे मदद मिलती है, आम भ्रांतियाँ और सच, और मुझे डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए। जानकारी व्यावहारिक और भरोसा देने वाली हो, और साफ़ बताइए कि कहाँ डॉक्टर की सलाह ज़रूरी है। जवाब आसान हिंदी में दीजिए।

Safetyसुरक्षा

7.4Is this a scam?क्या यह धोखाधड़ी है?

I received this [message / call / email / link]: “[paste the message or describe the call, without any of your personal details]”. Is it likely to be a scam? Point out the warning signs, tell me what I should and shouldn't do now, and how to report it in India. If I have already shared details or sent money, tell me the urgent steps.

मुझे यह [मैसेज / कॉल / ईमेल / लिंक] मिला है: “[मैसेज पेस्ट करें या कॉल के बारे में लिखें, अपनी कोई निजी जानकारी डाले बिना]”। क्या यह धोखाधड़ी हो सकती है? ख़तरे के संकेत बताइए, अभी मुझे क्या करना चाहिए और क्या नहीं, और भारत में इसकी शिकायत कैसे करूँ। अगर मैंने पहले ही कोई जानकारी दे दी है या पैसे भेज दिए हैं, तो तुरंत उठाने वाले कदम बताइए। जवाब आसान हिंदी में दीजिए।

Already lost money? Don't wait for the AI: call 1930 or report at cybercrime.gov.in right away.पैसे जा चुके हैं? AI के जवाब का इंतज़ार न करें: तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत करें।

7.5Checking a WhatsApp forwardWhatsApp फ़ॉरवर्ड की जाँच

I got this forward on WhatsApp: “[paste the message]”. Is it likely to be true, false or misleading? Explain why, tell me what to check and where (for example official websites or fact-checking sites), and if it is false, give me a polite reply I can post in the group.

मुझे WhatsApp पर यह फ़ॉरवर्ड आया है: “[मैसेज पेस्ट करें]”। क्या यह सच, झूठ या भ्रामक हो सकता है? वजह समझाइए, बताइए कि क्या और कहाँ जाँचूँ (जैसे सरकारी वेबसाइट या फ़ैक्ट-चेक साइट), और अगर यह झूठा है तो ग्रुप में डालने के लिए एक विनम्र जवाब लिखिए। जवाब आसान हिंदी में दीजिए।

Paperwork and rightsकागज़ात और अधिकार

7.6Understanding a documentकोई डॉक्यूमेंट समझना

[Paste the text or attach photos, with names, addresses and account numbers hidden.] This is a [rental agreement / insurance policy / bank letter / loan agreement / government notice]. Explain in simple words what it says, what I am agreeing to, any important dates, charges or penalties, and anything that looks unusual or risky. List questions I should ask before signing.

[टेक्स्ट पेस्ट करें या फ़ोटो लगाएँ, नाम, पता और अकाउंट नंबर छुपाकर।] यह एक [किराये का एग्रीमेंट / इंश्योरेंस पॉलिसी / बैंक का पत्र / लोन एग्रीमेंट / सरकारी नोटिस] है। आसान शब्दों में समझाइए कि इसमें क्या लिखा है, मैं किन बातों पर सहमति दे रही हूँ, ज़रूरी तारीख़ें, शुल्क या जुर्माने क्या हैं, और कुछ भी असामान्य या जोखिम भरा लगे तो बताइए। साइन करने से पहले पूछने वाले सवालों की लिस्ट बनाइए। जवाब आसान हिंदी में दीजिए।

7.7Writing an application or complaintआवेदन या शिकायत लिखना

Write a formal [application / complaint letter / email] to [recipient, e.g. bank manager / school principal / housing society secretary / company customer care] about [the issue, with key facts and dates]. I want [the outcome you want]. Keep it polite, clear and firm, in [English / Hindi], and leave blanks for my name and contact details. Also tell me the next step if they don't respond, such as a consumer complaint.

[किसे लिखना है, जैसे बैंक मैनेजर / स्कूल प्रिंसिपल / सोसाइटी सचिव / कंपनी के कस्टमर केयर] को [मुद्दा, ज़रूरी तथ्यों और तारीख़ों के साथ] के बारे में एक औपचारिक [आवेदन / शिकायत पत्र / ईमेल] लिखिए। मैं चाहती हूँ: [क्या नतीजा चाहिए]। भाषा विनम्र, साफ़ और मज़बूत हो, [हिंदी / अंग्रेज़ी] में हो, और मेरे नाम और संपर्क की जानकारी के लिए जगह खाली छोड़िए। अगर वे जवाब न दें तो अगला कदम क्या होगा (जैसे उपभोक्ता शिकायत), यह भी बताइए।

7.8Knowing my rightsअपने अधिकार जानना

Explain in simple words my rights as a woman in India regarding [topic, e.g. maternity benefits at work / sexual harassment at the workplace (POSH) / property and inheritance / protection from domestic violence / equal pay]. Tell me which law applies, what it means in practice and where to go for help, and remind me to confirm my own situation with a lawyer or the relevant authority.

भारत में एक महिला के रूप में [विषय, जैसे नौकरी में मैटरनिटी बेनिफ़िट / कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न (POSH) / संपत्ति और विरासत / घरेलू हिंसा से सुरक्षा / बराबर वेतन] से जुड़े मेरे अधिकार आसान शब्दों में समझाइए। बताइए कि कौन-सा क़ानून लागू होता है, असल ज़िंदगी में इसका क्या मतलब है, और मदद के लिए कहाँ जाऊँ, और मुझे याद दिलाइए कि अपनी स्थिति के लिए किसी वकील या संबंधित सरकारी विभाग से पक्का कर लूँ। जवाब आसान हिंदी में दीजिए।

If you or someone you know is in danger, call 112 right away.अगर आप या आपकी जान-पहचान में कोई ख़तरे में है, तो तुरंत 112 पर कॉल करें।

Learningसीखना

7.9English speaking practiceअंग्रेज़ी बोलने की प्रैक्टिस

Be my English conversation partner. My level is [beginner / intermediate]. Let's talk about [topic, e.g. my day / ordering at a restaurant / introducing myself at a meeting]. Ask me one question at a time and wait for my answer, then gently correct my mistakes and show me a more natural way to say it. Keep your sentences short.

मेरी अंग्रेज़ी बातचीत की साथी बनिए। मेरा स्तर [शुरुआती / मध्यम] है। हम [विषय, जैसे मेरा दिन / रेस्टोरेंट में ऑर्डर करना / मीटिंग में अपना परिचय देना] पर बात करेंगे। मुझसे अंग्रेज़ी में एक-एक करके सवाल पूछिए और मेरे जवाब का इंतज़ार कीजिए, फिर प्यार से मेरी गलतियाँ सुधारिए और बताइए कि इसे और सहज तरीके से कैसे कहें। गलतियों का मतलब मुझे हिंदी में समझाइए। अपने वाक्य छोटे रखिए।

Tip: use the app's voice mode to practise speaking out loud.टिप: बोलकर प्रैक्टिस करने के लिए ऐप का वॉइस मोड इस्तेमाल करें।

7.10Learning something newकुछ नया सीखना

I'd like to learn [skill, e.g. Excel / baking / painting / photography / using my smartphone better] and can give it [number] minutes a day. Make a 30-day learning plan using free resources such as YouTube, apps and websites, with a small practice task for each day and a way to check my progress.

मैं [हुनर, जैसे Excel / बेकिंग / पेंटिंग / फ़ोटोग्राफ़ी / स्मार्टफ़ोन का बेहतर इस्तेमाल] सीखना चाहती हूँ और इसे रोज़ [संख्या] मिनट दे सकती हूँ। YouTube, ऐप और वेबसाइट जैसे फ़्री साधनों से 30 दिन का सीखने का प्लान बनाइए, जिसमें हर दिन एक छोटा प्रैक्टिस का काम हो और अपनी प्रगति जाँचने का तरीका भी हो। जवाब आसान हिंदी में दीजिए।

More basketsऔर बास्केट