5th IMA Women Leadership Conclave
All basketsसभी बास्केट
Basket 4बास्केट 4

Momsमाँओं के लिए

Always mention your child's age and class; good advice for a 5-year-old is very different from advice for a 15-year-old.हमेशा बच्चे की उम्र और क्लास बताइए; 5 साल के बच्चे के लिए सही सलाह 15 साल के बच्चे से बहुत अलग होती है।

New to AI? Start with the 9 habits that make any prompt work better.AI में नई हैं? उन 9 आदतों से शुरू करें जो हर प्रॉम्प्ट को बेहतर बनाती हैं।

How to use these prompts, and stay safeइस्तेमाल का तरीका और सावधानी
  1. Copy a prompt in English or Hindi.अंग्रेज़ी या हिंदी में कोई प्रॉम्प्ट कॉपी करें।
  2. Replace everything in [brackets] with your own details, and delete options that don’t apply.[ब्रैकेट] में लिखी हर चीज़ की जगह अपनी जानकारी भरें, और जो विकल्प लागू न हों उन्हें हटा दें।
  3. Paste it into any AI app and send. Then keep talking: “make it shorter”, “more formal”, “give me 3 more options”.इसे किसी भी AI ऐप में पेस्ट करके भेजें। फिर बातचीत जारी रखें: “इसे छोटा कीजिए”, “और औपचारिक बनाइए”, “3 और विकल्प दीजिए”।
  • Never share Aadhaar, PAN, bank or card numbers, OTPs, PINs, passwords or photos of ID cards with any AI app.किसी भी AI ऐप के साथ आधार, PAN, बैंक या कार्ड नंबर, OTP, PIN, पासवर्ड या पहचान पत्र की फ़ोटो कभी शेयर न करें।
  • Before pasting a document or photo, hide names, phone numbers, addresses and account numbers.कोई डॉक्यूमेंट या फ़ोटो पेस्ट करने से पहले नाम, फ़ोन नंबर, पता और अकाउंट नंबर छुपा दें।
  • AI can sound confident and still be wrong. Check anything about government schemes, tax, law, health or investments on official websites or with a qualified professional before you act.AI पूरे भरोसे के साथ भी गलत जवाब दे सकता है। सरकारी योजना, टैक्स, क़ानून, सेहत या निवेश से जुड़ी किसी भी बात पर अमल करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या किसी योग्य विशेषज्ञ से जाँच लें।
  • Lost money to an online fraud? Call the national cyber fraud helpline 1930 or report at cybercrime.gov.in. In any emergency, call 112.ऑनलाइन धोखाधड़ी में पैसे गए हैं? तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत करें। किसी भी आपात स्थिति में 112 पर कॉल करें।

Studiesपढ़ाई

4.1Explaining a tough topicबच्चे को कोई विषय समझाना

My child is [age] and in class [class]. They are struggling with [topic, e.g. fractions / photosynthesis / tenses]. Explain it to me in a way I can explain to them, using examples from daily life at home. Don't solve their homework; give me 3 practice questions for them, with the answers for me.

मेरे बच्चे की उम्र [उम्र] साल है और वह [क्लास] क्लास में है। उसे [विषय, जैसे भिन्न (fractions) / प्रकाश संश्लेषण / टेंस] समझने में दिक्कत हो रही है। मुझे इस तरह समझाइए कि मैं घर की रोज़ की चीज़ों के उदाहरण से उसे समझा सकूँ। उसका होमवर्क हल मत कीजिए; उसके लिए 3 प्रैक्टिस सवाल दीजिए, और उनके जवाब मेरे लिए अलग से दीजिए। जवाब आसान हिंदी में दीजिए।

4.2Exam timetableपरीक्षा की तैयारी का टाइम-टेबल

My child is in class [class], and exams start on [date]. Subjects and syllabus: [list subjects and chapters]. Strong subjects: [subjects]. Weak subjects: [subjects]. School ends at [time], and there is [tuition / another class] on [days]. Make a realistic daily study timetable with breaks, revision days and enough sleep.

मेरे बच्चे की [क्लास] क्लास की परीक्षा [तारीख़] से शुरू है। विषय और सिलेबस: [विषय और चैप्टर की लिस्ट]। मज़बूत विषय: [विषय]। कमज़ोर विषय: [विषय]। स्कूल [समय] पर ख़त्म होता है, और [दिनों] को [ट्यूशन / दूसरी क्लास] होती है। ब्रेक, रिवीज़न के दिनों और पूरी नींद के साथ एक व्यावहारिक रोज़ का पढ़ाई का टाइम-टेबल बनाइए। जवाब आसान हिंदी में दीजिए।

4.3Practice quiz from a chapterचैप्टर से प्रैक्टिस क्विज़

Here is a chapter from my child's class [class] [subject] book: [paste the text or attach photos of the pages]. Make a 10-question practice quiz (some multiple choice, some short answers and one “explain in your own words”), with an answer key for me at the end. Write the quiz in [English / Hindi], the language my child studies in.

यह मेरे बच्चे की [क्लास] क्लास की [विषय] की किताब का एक चैप्टर है: [टेक्स्ट पेस्ट करें या पन्नों की फ़ोटो लगाएँ]। इससे 10 सवालों का प्रैक्टिस क्विज़ बनाइए (कुछ बहुविकल्पीय, कुछ छोटे जवाब वाले, और एक “अपने शब्दों में समझाओ” वाला), और आख़िर में मेरे लिए उत्तर कुंजी दीजिए। क्विज़ [हिंदी / अंग्रेज़ी] में बनाइए, क्योंकि बच्चे की पढ़ाई उसी भाषा में होती है।

4.4School project ideasस्कूल प्रोजेक्ट के आइडिया

My child in class [class] has a school project on [topic], due in [number] days. Suggest 5 creative project ideas my child can mostly do on their own with things available at home, with materials and steps for each. The aim is for my child to learn, not just for the project to look good.

मेरे बच्चे ([क्लास] क्लास) को [विषय] पर स्कूल प्रोजेक्ट बनाना है, जो [संख्या] दिन में जमा करना है। 5 रचनात्मक प्रोजेक्ट आइडिया सुझाइए जो बच्चा घर में मौजूद चीज़ों से ज़्यादातर खुद कर सके, हर एक के लिए सामान और स्टेप्स के साथ। मक़सद यह है कि बच्चा कुछ सीखे, सिर्फ़ प्रोजेक्ट सुंदर दिखे इतना नहीं। जवाब आसान हिंदी में दीजिए।

Everyday parentingरोज़ की परवरिश

4.5Screen-time rulesस्क्रीन टाइम के नियम

My [age]-year-old spends about [number] hours a day on [phone / TV / games]. I want to bring this down to [number] hours without daily fights. Suggest a family screen-time plan with clear rules, fun alternatives, a way to involve my child in setting the rules, and what to do when they push back.

मेरे [उम्र] साल के बच्चे का रोज़ का स्क्रीन टाइम ([फ़ोन / टीवी / गेम]) लगभग [संख्या] घंटे है। मैं बिना रोज़ के झगड़ों के इसे [संख्या] घंटे तक लाना चाहती हूँ। परिवार के लिए एक स्क्रीन टाइम प्लान सुझाइए, जिसमें साफ़ नियम हों, मज़ेदार विकल्प हों, नियम बनाने में बच्चे को शामिल करने का तरीका हो, और यह भी कि बच्चा विरोध करे तो क्या करें। जवाब आसान हिंदी में दीजिए।

4.6Tantrums and sibling fightsज़िद और भाई-बहन के झगड़े

My children are [ages]. The common problem is [describe it, e.g. tantrums at bedtime / fights over the TV / not listening]. Suggest calm, positive ways to handle it, the exact words I can use in the moment, and what I can do differently to prevent it.

मेरे बच्चों की उम्र [उम्र] है। आम परेशानी यह है: [समस्या लिखें, जैसे सोने के समय ज़िद / टीवी को लेकर झगड़े / बात न सुनना]। इसे शांत और सकारात्मक तरीके से संभालने के उपाय बताइए, उस पल में बोलने के लिए सही शब्द दीजिए, और बताइए कि आगे ऐसा न हो, इसके लिए मैं क्या अलग करूँ। जवाब आसान हिंदी में दीजिए।

4.7Chores and pocket moneyघर के काम और पॉकेट मनी

Create an age-appropriate chore chart for my children aged [ages], and a simple pocket-money system that teaches them to save, spend wisely and share. Our total pocket-money budget is ₹[amount] a month.

[उम्र] साल के मेरे बच्चों के लिए उनकी उम्र के हिसाब से घर के कामों का चार्ट बनाइए, और पॉकेट मनी का एक आसान तरीका सुझाइए जो उन्हें बचत करना, समझदारी से खर्च करना और बाँटना सिखाए। पॉकेट मनी का हमारा कुल बजट हर महीने ₹[रकम] है। जवाब आसान हिंदी में दीजिए।

Funमस्ती

4.8A bedtime story starring my childबच्चे को हीरो बनाकर सोने की कहानी

Write a 5-minute bedtime story for my [age]-year-old, [child's first name], who loves [interests, e.g. dinosaurs / cricket / princesses / space]. Make [child's first name] the hero, set it in [your city], and gently teach the value of [value, e.g. sharing / honesty / courage]. Keep it calm and give it a happy ending.

मेरे [उम्र] साल के बच्चे [बच्चे का पहला नाम] के लिए 5 मिनट की सोने के समय की कहानी लिखिए। उसे [पसंद, जैसे डायनासोर / क्रिकेट / राजकुमारियाँ / अंतरिक्ष] बहुत पसंद है। कहानी में [बच्चे का पहला नाम] को हीरो बनाइए, कहानी [आपका शहर] में हो, और हल्के-से [मूल्य, जैसे बाँटना / ईमानदारी / हिम्मत] की सीख दे। कहानी शांत हो और उसका अंत ख़ुशी भरा हो। कहानी आसान हिंदी में लिखिए।

4.9Screen-free activitiesबिना स्क्रीन वाली गतिविधियाँ

Suggest 15 screen-free activities for my children aged [ages] for [weekends / summer holidays / a rainy day], using things we have at home or costing under ₹[amount]. Include indoor and outdoor ideas, some we can do together as a family, and some they can do on their own.

[उम्र] साल के मेरे बच्चों के लिए [वीकेंड / गर्मी की छुट्टियों / बारिश के दिन] के लिए बिना स्क्रीन वाली 15 गतिविधियाँ सुझाइए, जिनमें घर में मौजूद चीज़ें लगें या खर्च ₹[रकम] से कम हो। घर के अंदर और बाहर दोनों तरह के आइडिया दीजिए, कुछ ऐसे जिन्हें पूरा परिवार साथ कर सके, और कुछ जो बच्चे खुद कर सकें। जवाब आसान हिंदी में दीजिए।

4.10Birthday party planबर्थडे पार्टी का प्लान

Plan a birthday party for my child, who is turning [age] and loves [interests], for about [number] kids at [home / a venue], within ₹[amount]. Suggest a theme, 5 games, a simple menu, return-gift ideas and a timeline for the day.

मेरे बच्चे का जन्मदिन आ रहा है (उम्र: [उम्र] साल), और उसे [पसंद] बहुत पसंद है। लगभग [संख्या] बच्चों के लिए [घर पर / किसी जगह] ₹[रकम] के बजट में पार्टी का प्लान बनाइए: एक थीम, 5 गेम, एक आसान मेन्यू, रिटर्न गिफ़्ट के आइडिया, और उस दिन का टाइम-टेबल। जवाब आसान हिंदी में दीजिए।

Difficult conversationsमुश्किल बातें

4.11Talking about body safetyशरीर की सुरक्षा पर बात

How can I talk to my [age]-year-old about body safety: safe and unsafe touch, private parts, saying no, and telling a trusted adult? Give me age-appropriate words, a short story or role-play I can use, and ways to make my child feel safe telling me anything.

मैं अपने [उम्र] साल के बच्चे से शरीर की सुरक्षा के बारे में कैसे बात करूँ: सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श, निजी अंग, “ना” कहना, और किसी भरोसेमंद बड़े को बताना? उम्र के हिसाब से सही शब्द, एक छोटी कहानी या रोल-प्ले जो मैं इस्तेमाल कर सकूँ, और ऐसे तरीके बताइए जिनसे बच्चा मुझसे कुछ भी बेझिझक कह सके। जवाब आसान हिंदी में दीजिए।

4.12Puberty, bullying and online safetyकिशोरावस्था, बुलिंग और ऑनलाइन सुरक्षा

I want to talk to my [son / daughter], aged [age], about [puberty / bullying / online safety / peer pressure]. Help me plan the conversation: how to start it naturally, what to cover at this age, words to use and avoid, and questions they might ask me, with honest answers.

मैं अपने बच्चे ([बेटा / बेटी], उम्र [उम्र] साल) से [किशोरावस्था में होने वाले बदलाव / बुलिंग / ऑनलाइन सुरक्षा / दोस्तों का दबाव] के बारे में बात करना चाहती हूँ। बातचीत की तैयारी में मदद कीजिए: इसे सहज तरीके से कैसे शुरू करूँ, इस उम्र में क्या-क्या बताना चाहिए, कौन-से शब्द इस्तेमाल करूँ और किनसे बचूँ, और बच्चे की तरफ़ से कौन-से सवाल आ सकते हैं, उनके ईमानदार जवाबों के साथ। जवाब आसान हिंदी में दीजिए।

Teenagersकिशोर बच्चे

4.13Choosing a stream after Class 1010वीं के बाद स्ट्रीम चुनना

My child is in class [9 / 10] and will choose a stream after class 10. They enjoy [subjects and activities], are good at [strengths], and are interested in [career ideas, or “not sure yet”]. Explain Science, Commerce, Arts/Humanities and vocational options in simple words, the careers each can lead to (including newer ones), and the questions we should discuss together before deciding.

मेरे बच्चे को 10वीं के बाद स्ट्रीम चुननी है; अभी वह [9वीं / 10वीं] क्लास में है। उसे [विषय और गतिविधियाँ] पसंद हैं, उसकी ख़ूबियाँ हैं: [ख़ूबियाँ], और उसकी दिलचस्पी [करियर के आइडिया, या “अभी तय नहीं”] में है। साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स/ह्यूमैनिटीज़ और वोकेशनल विकल्पों को आसान शब्दों में समझाइए, हर एक से कौन-से करियर बन सकते हैं (नए करियर भी), और फ़ैसला लेने से पहले हमें साथ बैठकर किन सवालों पर बात करनी चाहिए। जवाब आसान हिंदी में दीजिए।

4.14Understanding my teenagerअपने किशोर बच्चे को समझना

Lately my [age]-year-old has become [describe the change, e.g. quiet / irritable / glued to the phone / secretive]. Help me understand what may be normal at this age and what could be a warning sign, how to start a conversation without a fight, and when it would be wise to see a counsellor.

पिछले कुछ समय से मेरे [उम्र] साल के बच्चे का व्यवहार बदल गया है: [बदलाव लिखें, जैसे चुप रहना / चिड़चिड़ापन / हर समय फ़ोन / बातें छुपाना]। समझने में मदद कीजिए कि इस उम्र में क्या सामान्य हो सकता है और क्या चेतावनी का संकेत हो सकता है, बिना झगड़े के बातचीत कैसे शुरू करूँ, और कब किसी काउंसलर से मिलना समझदारी होगी। जवाब आसान हिंदी में दीजिए।

Little onesछोटे बच्चे

4.15First foods for my babyबच्चे के लिए पहला खाना

My baby is [number] months old, and our paediatrician has said we can start [solid foods / new foods]. Suggest a gentle 2-week plan of simple Indian first foods, how to introduce each one, signs of allergy to watch for, and questions to ask the doctor at the next visit.

मेरे बच्चे की उम्र [संख्या] महीने है, और बच्चों के डॉक्टर ने [ठोस आहार / नई चीज़ें] शुरू करने को कहा है। आसान भारतीय पहले आहार का 2 हफ़्ते का धीरे-धीरे आगे बढ़ने वाला प्लान सुझाइए, हर चीज़ कैसे शुरू करें, एलर्जी के किन संकेतों पर नज़र रखें, और अगली बार डॉक्टर से पूछने के लिए सवाल बताइए। जवाब आसान हिंदी में दीजिए।

For you, momआपके लिए

4.16A realistic week for a working momकामकाजी माँ का व्यावहारिक हफ़्ता

I'm a [working / business-owning] mom with children aged [ages]. My typical week: [work hours, school timings, classes, help available]. Plan a realistic weekly routine covering work, kids, home and at least [number] hours for myself, and suggest what to batch, simplify or share with my partner and family.

मैं [नौकरी करने वाली / बिज़नेस चलाने वाली] माँ हूँ और मेरे बच्चों की उम्र [उम्र] है। मेरा आम हफ़्ता: [काम के घंटे, स्कूल का समय, क्लासेस, मिलने वाली मदद]। काम, बच्चे, घर और मेरे लिए कम से कम [संख्या] घंटे, इन सबको मिलाकर एक व्यावहारिक हफ़्ते का रूटीन बनाइए, और बताइए कि कौन-से काम एक साथ निपटाऊँ, आसान करूँ, या जीवनसाथी और परिवार के साथ बाँटूँ। जवाब आसान हिंदी में दीजिए।

More basketsऔर बास्केट