5th IMA Women Leadership Conclave
All basketsसभी बास्केट
Basket 6बास्केट 6

Career restartersकरियर दोबारा शुरू करने वालों के लिए

A career break is common and easy to explain well; these prompts help you present it with confidence and get back up to speed.करियर ब्रेक आम बात है और इसे अच्छे से समझाया जा सकता है; ये प्रॉम्प्ट आत्मविश्वास के साथ वापसी करने में मदद करते हैं।

New to AI? Start with the 9 habits that make any prompt work better.AI में नई हैं? उन 9 आदतों से शुरू करें जो हर प्रॉम्प्ट को बेहतर बनाती हैं।

How to use these prompts, and stay safeइस्तेमाल का तरीका और सावधानी
  1. Copy a prompt in English or Hindi.अंग्रेज़ी या हिंदी में कोई प्रॉम्प्ट कॉपी करें।
  2. Replace everything in [brackets] with your own details, and delete options that don’t apply.[ब्रैकेट] में लिखी हर चीज़ की जगह अपनी जानकारी भरें, और जो विकल्प लागू न हों उन्हें हटा दें।
  3. Paste it into any AI app and send. Then keep talking: “make it shorter”, “more formal”, “give me 3 more options”.इसे किसी भी AI ऐप में पेस्ट करके भेजें। फिर बातचीत जारी रखें: “इसे छोटा कीजिए”, “और औपचारिक बनाइए”, “3 और विकल्प दीजिए”।
  • Never share Aadhaar, PAN, bank or card numbers, OTPs, PINs, passwords or photos of ID cards with any AI app.किसी भी AI ऐप के साथ आधार, PAN, बैंक या कार्ड नंबर, OTP, PIN, पासवर्ड या पहचान पत्र की फ़ोटो कभी शेयर न करें।
  • Before pasting a document or photo, hide names, phone numbers, addresses and account numbers.कोई डॉक्यूमेंट या फ़ोटो पेस्ट करने से पहले नाम, फ़ोन नंबर, पता और अकाउंट नंबर छुपा दें।
  • AI can sound confident and still be wrong. Check anything about government schemes, tax, law, health or investments on official websites or with a qualified professional before you act.AI पूरे भरोसे के साथ भी गलत जवाब दे सकता है। सरकारी योजना, टैक्स, क़ानून, सेहत या निवेश से जुड़ी किसी भी बात पर अमल करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या किसी योग्य विशेषज्ञ से जाँच लें।
  • Lost money to an online fraud? Call the national cyber fraud helpline 1930 or report at cybercrime.gov.in. In any emergency, call 112.ऑनलाइन धोखाधड़ी में पैसे गए हैं? तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत करें। किसी भी आपात स्थिति में 112 पर कॉल करें।

6.1Explaining my career breakकरियर ब्रेक के बारे में बताना

I was a [role] in [industry] for [number] years and took a [number]-year break for [reason, e.g. raising children / caring for family / health / relocation]. Write a confident one-line way to show this break on my resume, and a 60-second answer for when interviewers ask about it. No apologetic tone; focus on what I bring now.

मैं [संख्या] साल तक [इंडस्ट्री] में [पद] थी, फिर मैंने [वजह, जैसे बच्चों की परवरिश / परिवार की देखभाल / सेहत / शहर बदलना] के लिए [संख्या] साल का ब्रेक लिया। रिज़्यूमे में इस ब्रेक को दिखाने के लिए आत्मविश्वास भरी एक लाइन लिखिए, और इंटरव्यू में इसके बारे में पूछे जाने पर 60 सेकंड का जवाब तैयार कीजिए। लहजा माफ़ी माँगने वाला न हो; ध्यान इस पर हो कि मैं अब क्या लेकर आ रही हूँ। रिज़्यूमे की लाइन अंग्रेज़ी में और इंटरव्यू वाला जवाब [हिंदी / अंग्रेज़ी] में दीजिए।

6.2What's changed in my fieldमेरे क्षेत्र में क्या बदल गया

I worked as a [role] in [industry] until [year]. What has changed in this field since then, including tools, skills, ways of working and AI? Give me a prioritised 8-week plan to refresh my skills, mostly with free resources, at [number] hours a week.

मैं [साल] तक [इंडस्ट्री] में [पद] के रूप में काम करती थी। तब से इस क्षेत्र में क्या-क्या बदल गया है, जैसे टूल, हुनर, काम करने के तरीके और AI? हफ़्ते में [संख्या] घंटे के हिसाब से, ज़्यादातर फ़्री साधनों से, अपने हुनर को ताज़ा करने का 8 हफ़्ते का प्लान बनाइए, सबसे ज़रूरी चीज़ें पहले। जवाब आसान हिंदी में दीजिए।

6.3Updating my resumeरिज़्यूमे को नया रूप देना

Here is my old resume: [paste it, with your phone number, email and address removed]. I want to apply for [type of role] in [your city / remote]. Rewrite it for today: a strong summary, achievements that show impact, relevant skills (including anything I did during my break, such as [volunteering / freelancing / courses / community work]), and the format recruiters expect.

यह मेरा पुराना रिज़्यूमे है: [पेस्ट करें, फ़ोन नंबर, ईमेल और पता हटाकर]। मैं [आपका शहर / रिमोट] में [किस तरह की नौकरी] के लिए आवेदन करना चाहती हूँ। इसे आज के हिसाब से दोबारा लिखिए: एक दमदार सारांश, असर दिखाने वाली उपलब्धियाँ, ज़रूरी हुनर (ब्रेक के दौरान किया गया काम भी, जैसे [वॉलंटियरिंग / फ़्रीलांसिंग / कोर्स / सामाजिक काम]), और ऐसा फ़ॉर्मेट जिसकी रिक्रूटर उम्मीद करते हैं। रिज़्यूमे अंग्रेज़ी में लिखिए और बदलाव हिंदी में समझाइए।

6.4Finding returnships and flexible rolesरिटर्नशिप और फ़्लेक्सिबल नौकरियाँ ढूँढना

I'm restarting my career as a [role] after a [number]-year break, in [your city] or remote, and I'd prefer [full-time / part-time / flexible / project-based] work. Explain what returnship programmes are, the kinds of companies and job sites where I should look, search keywords to use, and how to approach them. Flag anything I should verify.

मैं [संख्या] साल के ब्रेक के बाद [पद] के रूप में [आपका शहर] में या रिमोट से अपना करियर दोबारा शुरू कर रही हूँ, और मुझे [फ़ुल-टाइम / पार्ट-टाइम / फ़्लेक्सिबल / प्रोजेक्ट-आधारित] काम चाहिए। समझाइए कि रिटर्नशिप प्रोग्राम क्या होते हैं, मुझे किस तरह की कंपनियों और जॉब साइट्स पर देखना चाहिए, सर्च के लिए कौन-से शब्द इस्तेमाल करूँ, और उनसे कैसे संपर्क करूँ। जो बातें जाँचनी चाहिए, उन्हें अलग से बताइए। जवाब आसान हिंदी में दीजिए।

6.5Reconnecting with my networkपुराने संपर्कों से दोबारा जुड़ना

Write 3 short LinkedIn or WhatsApp messages to reconnect with [a former manager / ex-colleagues / college friends] after my career break. I want to let them know I'm looking for [type of role] without sounding desperate. Keep each under 80 words and easy to reply to.

करियर ब्रेक के बाद [पुराने मैनेजर / पूर्व सहकर्मियों / कॉलेज के दोस्तों] से दोबारा जुड़ने के लिए 3 छोटे LinkedIn या WhatsApp मैसेज लिखिए। मैं उन्हें बताना चाहती हूँ कि मैं [किस तरह की नौकरी] ढूँढ रही हूँ, लेकिन लहजे में बेचैनी न झलके। हर मैसेज 80 शब्दों से कम हो और ऐसा हो कि जवाब देना आसान लगे। मैसेज [हिंदी / अंग्रेज़ी] में लिखिए।

6.6Interview practiceइंटरव्यू की प्रैक्टिस

Act as an interviewer for a [role] position at a [type of company]. I'm returning after a [number]-year break. Ask me 8 interview questions one at a time, including one about my break, and wait for my answer each time. After each answer, give me quick feedback and a stronger version of what I said.

[किस तरह की कंपनी] में [पद] के लिए इंटरव्यू लेने वाले की भूमिका निभाइए। मैं [संख्या] साल के ब्रेक के बाद लौट रही हूँ। मुझसे एक-एक करके 8 सवाल पूछिए, जिनमें एक मेरे ब्रेक के बारे में हो, और हर बार मेरे जवाब का इंतज़ार कीजिए। हर जवाब के बाद छोटा-सा फ़ीडबैक दीजिए और मेरे जवाब का बेहतर रूप बताइए। इंटरव्यू [हिंदी / अंग्रेज़ी] में लीजिए।

More basketsऔर बास्केट